मॉडल कॉलेज में कदाचार मुक्त स्वच्छ व शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज/राजमहल ।
पहली बार सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने मॉडल कॉलेज राजमहल को परीक्षा केंद्र बनाया है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने पत्र जारी कर मॉडल कॉलेज राजमहल को बीसीए, बीबीए सेमेस्टर टू (सत्र 2023, 26 ) 2024 जो 15 जनवरी 2025 से प्रारंभ है। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी मॉडल कॉलेज राजमहल के छात्र छात्राओं के सुविधा के लिए गृह केंद्र बनाने पर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका विचार करें।

परीक्षा केंद्र बनाए जाने से राजमहल के छात्र छात्राओं अभिभावक बुद्धिजीवी आदि लोगों में खुशी का माहौल है। 15 जनवरी 2025 को मॉडल कॉलेज राजमहल में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक के नेतृत्व में सफल परीक्षा का संचालन किया गया। साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज, बी एस के कॉलेज बरहरवा का केंद्र मॉडल कॉलेज राजमहल का बनाया गया है। परीक्षा में कुल 35 छात्र छात्राओं में 32 उपस्थित 3 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक कदाचारमुक्त स्वच्छ वातावरण में आयोजित किया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परीक्षा प्रारंभ से पहले प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड चेक किया गया व अन्य आनाआवश्यक सामान लेकर आना प्रवेश निषेद किया गया। प्राचार्य, शिक्षक कर्मी ने इस उपलब्धि पर बधाई दिया और कहा की हमारा कॉलेज दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ विवेक कुमार महतो ने अहम भूमिका निभाई। शिक्षक डॉ रमजान अली, डॉ अमित कुमार, डॉ अरविंद पांडे, कर्मी मोहन कुमार, सुमित कुमार, प्रकाश, बबलू हेंब्रम, करमू व दर्जनों छात्र छात्राओं शामिल हुए।

Share This Article