डिजिटल अरेस्ट हुई छात्रा, डरकर दे दिए पैसे

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा को तीन घंटे से अधिक समय तक डिजिटल गिरफ्तारी का शिकार रहना पड़ा। इसके बाद वह डर गई और उसने हैकर्स को पैसे ट्रांसफ़र कर दिए। उसे साढ़े तीन घंटे तक प्रताड़ित किया गया और डर की वजह से उसने ठगों को 1800 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए।

मैनपुरी की रहने वाली एक छात्रा आगरा के खंदारी क्षेत्र में अपनी बहन और जीजा के साथ रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। एक दिन उसे व्हाट्सएप पर कॉल आया, जिसमें साइबर ठगों ने उसे अश्लील वीडियो की धमकी दी और डिजिटल गिरफ्तारी का शिकार बना लिया। इसके बाद ठगों ने उसे लगातार धमकाना शुरू किया। छात्रा को तीन घंटे तक कॉल कटने नहीं दिया गया, जिससे वह पूरी तरह से डर गई और साइबर ठगों के झांसे में आ गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डर के कारण छात्रा ने ठगों के कहे अनुसार उनके खाते में 1800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसने इस ठगी के बारे में अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। छात्रा की शिकायत के बाद, साइबर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article