YouTube पर पैसा कैसे मिलता है? व्यूज़ से लेकर इनकम तक का पूरा सच…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब कमाई का एक अहम जरिया साबित हो रहा है। इसलिए आज के दौर में हर दूसरा युवा कंटेंट क्रिएटर बनना चाहता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर YouTube पर पैसा कैसे मिलता है और एक व्यू से कमाई कितनी होती है?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो यूट्यूब की कमाई के नियम समझना बेहद जरूरी है। कई लोगों को लगता है कि यूट्यूब हर व्यू पर पैसे देता है, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। असल में यूट्यूब केवल उन व्यूज़ पर भुगतान करता है, जिन पर विज्ञापन चलते हैं। एडवरटाइजिंग से जो भी रकम आती है, उसमें से 45% हिस्सा यूट्यूब अपने पास रखता है और बाकी 55% क्रिएटर्स को मिलता है। इसलिए किसी वीडियो पर लाखों व्यूज़ आने का मतलब ये नहीं कि क्रिएटर तुरंत अमीर हो जाएगा। हालांकि, अगर किसी वीडियो पर एक से ज्यादा विज्ञापन चलते हैं, तो उन विज्ञापनों को वीडियो से ज्यादा व्यूज मिल सकते हैं। ऐसे में भले ही आपके वीडियो पर कम व्यू हों, लेकिन आपकी कमाई ज्यादा हो सकती है। वहीं, यूट्यूब की असली कमाई विज्ञापनों से होती है और उसे ही आधार बनाकर वह क्रिएटर्स को पेमेंट करती है।

बता दें, भारत में क्रिएटर्स को औसतन 1000 व्यूज़ पर 20 से 80 रुपये तक मिलते हैं, जबकि अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में यह राशि 1 से 5 डॉलर यानी 80 से 400 रुपये तक हो सकती है। यह कमाई विज्ञापन के प्रकार, ऑडियंस की लोकेशन और कंटेंट की कैटेगरी पर निर्भर करती है।

Share This Article