इन फ़ोन का सांस रोक इंतजार कर रहे युवा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पिछले महीने तक स्मार्टफोन बाजार में दिसम्बर में लॉन्च होने वाले फोन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक इस महीने यानी दिसंबर 2024 में कई स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इस लिस्ट में वीवो (Vivo), ओप्पो (Oppo), आईकू (iQOO), रियलमी (Realme), शाओमी (Xiaomi) जैसी बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो दिसंबर में लॉन्च होने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको प्रीमियम लुक के साथ-साथ दमदार फीचर्स भी मिलेंगे। खासतौर पर गेमिंग के शौकिनों के लिए आरओजी (ROG) पहले ही एक बेहतरीन फोन लॉन्च कर चुका है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

iQOO XIII 

लॉन्च डेट: IV दिसंबर 2024 

कीमत: 

– 12GB + 256GB वेरिएंट – ₹54,999 

– 16GB + 512GB वेरिएंट – ₹59,999 

iQOO XIII में Android 15 प्लेटफॉर्म है और यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.82 इंच की 2K+ 144Hz BOE Q10 LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ XXX मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। 

Moto G-XXXV 

लॉन्च डेट: IV दिसंबर 2024 

कीमत: ₹15,990 

Moto G-XXXV में 6.72 इंच की HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, Unisoc T760 प्रोसेसर और Android 14 प्लेटफॉर्म है। यह तीन वेरिएंट्स (4GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB) में उपलब्ध होगा। 5000mAh की बैटरी और 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा मिलेगा, साथ ही सेल्फी के लिए 16MP HDR कैमरा भी मिलेगा। 

Phantom V Flip II

लॉन्च डेट: VI दिसंबर 2024 

संभावित कीमत: ₹59,990 

Phantom V Flip II में 6.9 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले और 3.64 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर, 4720mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग और 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा मिलेगा, साथ ही सेल्फी के लिए 32MP कैमरा भी दिया जाएगा। 

Phantom V Fold II

संभावित कीमत: ₹80,000 – ₹90,000 

यह फोन 7.85 इंच की इनर और 6.42 इंच की आउटर LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और डुअल 32MP फ्रंट कैमरा होगा। 

Redmi Note XIV सीरीज 

लॉन्च डेट: XIX दिसंबर 2024 

संभावित कीमत: 

– 8GB RAM + 128GB – ₹28,999 

– 8GB RAM + 256GB – ₹30,999 

Redmi Note XIV सीरीज में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले और 2100 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। फोन Mediatek Dimensity 7025 के Octa-core प्रोसेसर के साथ 5110mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। 

OnePlus XIII 

लॉन्च डेट: दिसंबर 2024 के अंत में 

संभावित कीमत: ₹50,000 

OnePlus XIII में 6.82 इंच की 2K+ AMOLED डिस्प्ले और 4500 निट्स ब्राइटनेस दी जाएगी। फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Sony LYT 808, 50MP टेलीफोटो, और 50MP अल्ट्रा-वाइड) और 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। 

Vivo X200 सीरीज

लॉन्च डेट: मिड दिसंबर 2024 

संभावित कीमत: ₹90,000 

Vivo X200 में MediaTek 9400 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP9 टेलिमैक्रो सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा होगा। यह सीरीज प्रीमियम कैमरा क्वालिटी और हाई परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी। 

ROG Phone IX सीरीज

लॉन्च डेट: V फरवरी 2025 

संभावित कीमत: ₹79,999 

Asus की योजना ROG Phone IX और ROG Phone IX Pro के साथ बाजार में कदम रखने की है। ROG Phone IX में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। कैमरा सेटअप में Sony का 50MP इमेज सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा होगा। 32MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। यह सीरीज बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने के साथ ही प्रीमियम कैमरा क्वालिटी और हाई परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में तहलका मचाएंगे और युवाओं का दिल छू लेंगे।

Share This Article