राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण का संकल्प लें: डॉ. दीपक कुमार शर्मा

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। पटना के शास्त्री नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और देशभक्ति से भरे माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पाटलिपुत्र उपभाग के सह संघचालक डॉ. राजेश्वर दुबे, विश्व हिंदू परिषद (दक्षिण बिहार) के उपाध्यक्ष रामबालक प्रसाद, सचिव उर्मिला कुमारी, सह सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व छात्रा एवं मातृ भारती की अध्यक्ष जूली गुप्ता, अर्चना झा और रीना कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के रूप में सजी बहन दिशा कुमारी और नित्या निधि की पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद रंगमंचीय प्रस्तुतियों में खुदीराम बोस, रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद की झांकी ने विशेष आकर्षण बटोरा।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन बहन ऋचा रंजन ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम” के साथ हुआ।

Share This Article