राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश, सियासी हलचल तेज, लेंगे बड़ा फैसला.

City Post Live

CM Nitish:

सिटी पोस्ट लाइव : आज  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  गुरुवार को सुबह सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करने पहुंचे.सीएम नीतीश सुबह करीब 10.30 बजे के बाद राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर मुलाक़ात की. दोनों के बीच की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी दल रणनीतियां बनाने में व्यस्त हैं.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली. इसमेंकई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है. सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर हुआ है. दोनों के बीच विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई. दरअसल, राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति और बदलावों की प्रक्रिया होनी है. ऐसे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल आपसी विमर्श के बाद राज्य की उच्च शिक्षा से जुड़े इन अहम पदों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में इसी वर्ष अक्टूबर-नम्बर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों के पहले बिहार सरकार राज्य के सभी विभागों के साथ ही विश्विद्यालयों से जुड़े मुद्दों का भी समाधान करने में लगी है. इसमें नियुक्ति, फंड जारी करना और समय अनुरूप शैक्षिक गतिविधियों का संचालन प्रमुख है. वहीं कुलपतियों की नियुक्ति का मसला भी चुनाव के पूर्व करने को लेकर गतिविधियां तेज हैं. 

Share This Article