सिटी पोस्ट लाइव : महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार की सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना होने के बाद से भीषण जाम का संकट पैदा हो गया है. दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण पुल पर घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे हजारों यात्री फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पटना-हाजीपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया है. इस महाजाम का असर न केवल गांधी सेतु पर बल्कि नेशनल हाईवे 30 और ओल्ड बायपास पर भी देखने को मिल रहा है. ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार हाजीपुर की ओर पाया नंबर दो के पास दो ट्रक तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक सड़क पर ही अटक गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.
हादसे के बाद कुछ ही देर में पुल पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया. घटना के बाद बड़े क्रेन की मदद से ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस पुल पर से ट्रकों को हटाने में लगे हुए हैं. लेकिन, जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है. इस जाम की वजह से हजारों गाड़ियां फंसी हुई है जिसमें ट्रक, बस, कार समेत अन्य छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं. ओल्ड बाइपास, एनएच-30 और पटना बाइपास रोड पर भी भारी भीड़ लग गई. पटना से
कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं. यात्रियों ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने का प्रयास शुरू किया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को आंशिक रूप से खोला जा सका, लेकिन स्थिति सामान्य होने में अभी और समय लग सकता है.
6.