हथुआ राज के महाराजा के भाई की गोली लगने से मौत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के  गोपालगंज के हथुआ राज परिवार से जुड़े एक बड़ी खबर सामने आई है. राज परिवार के महाराजा के चचेरे भाई जितेंद्र प्रताप शाही की गोली लगने से रविवार को मौत हो गयी है. खबर के अनुसार  हथुआ थाना क्षेत्र के बबुआ जी कैंपस में ये वारदात हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी हथियार, गोली और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. मौत की जांच के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एफएसएल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम बुलायी है. हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतक हथुआ इस्टेट के स्व. कैलाश शाही उर्फ बबुआ जी के सबसे छोटे भाई थे. हथुआ में उनके बड़े भाई शैलेंद्र प्रताप शाही व भतीजे रहते थे. जबकि उनका परिवार पटना में रहता था. हथुआ में अपनी संपत्ति और जायदाद की देखभाल करने के लिए अक्सर हथुआ आते रहते थे. रविवार की दोपहर कैसे घटना हो गयी, इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहें हैं. वहीं, परिवार के सदस्य इस घटना के बारे में मीडिया को कुछ बताने से परहेज कर रहें हैं.पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है लेकिन अभीतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

Share This Article