भीड़ ने थाने में लगाई आग, धू-धूकर जला पुलिस स्टेशन.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव :मुजफ्फरपुर जिले से थाने पर हमले की खबर आ रही है.  गरहां थाना के रामपुर जयपाल में पुलिस बुधवार की सुबह रेड करने गई थी.पुलिस के डर से भागने के दौरान चुन्नू राय की तालाब में डूबने से मौत हो गई. शव के पोस्टमार्टम के बाद गांव के लोग उग्र हो गए. गुस्साए लोगों ने गरहां थाना में आग लगा दी. अगलगी की इस घटना में थाना में रखी दो दर्जन से अधिक बाइकें जल गईं तो वहीं पुलिस की दो गाड़ी भी जलकर राख़ हो गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

जानकारी के मुताबिक शराब की सूचना पर पुलिस रेड करने गई थी, इसी दौरान एक युवक की भागने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई.मौत की खबर से ग्रामीण भड़क गये.उन्होंने थाने पर हमला कर दिया.थाने में आग लगा दी.इस घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है. जानकारी के मुताबिक अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं.

3.

Share This Article