सिटी पोस्ट लाइव
हजारीबाग : हजारीबाग जिला अंतर्गत गिद्दी थाना क्षेत्र में हुए दीपक सिंह हत्याकांड मामले में हत्या में शामिल दो लोग को गिरफ्तार करते हुए हजारीबाग पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया साथ ही कांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया व मृतक दीपक सिंह का मोबाइल भी बरामद किया। इस बाबत हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने अपने आवासीय सभा कक्ष में प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को दोपहर में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत साधु कुटिया के पीछे एक व्यक्ति का शौक पड़ा हुआ है जिसकी पहचान रैलीगडडा दो ताला निवासी दीपक सिंह 30 वर्ष के रूप में हुई जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना का खुलासा करने के लिए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार बड़कागांव पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया टीम के द्वारा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर इस कांड में शामिल संतोष कुमार उर्फ होरील भुइयां और उरवि करमाली उर्फ अभिराज को गिरफ्तार किया गया है। जिसके द्वारा बताया गया कि हजारीबाग जेल में बंद मिलन तूरी के द्वारा इस पूरी हत्याकांड का साजिश रच गया और उरवि करमाली के मदद से संतोष कुमार उर्फ होरिल के द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद बदले में मिलन तूरी उरवि करमाली को 25000 भेजा। जिसमें 17000 रुपया उरवि करमाली ने संतोष कुमार को दिया संतोष कुमार के पास से मृतक दीपक कुमार सिंह का मोबाइल और हत्या के बदले 17000 रुपया में से बचे 16300 और संतोष कुमार उर्फ होरील भुइयां की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया।
अनुसंधान के क्रम में हत्या का मुख्य कारण पैसे का लेनदेन और मिलन तूरी से दीपक सिंह का आपसी विवाद का मामला प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष कुमार उर्फ होरिल भुइयां पिता स्व इंद्रदेव भुइयां साकिन करियातपुर थाना बरही जिला हजारीबाग वर्तमान पता तूफान चौक गिद्दी थाना जिद्दी जिला हजारीबाग एवं उरवि करमाली उर्फ अभिराज करमाली पिता मुन्ना करमाली साकिन वाशरी कॉलोनी थाना गिद्दी जिला हजारीबाग शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मृतक दीपक सिंह का मोबाइल हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, हत्या के लिए दिए गए पैसे में से 16300, अभियुक्त का जूता, हत्या के बाद पैसे लेनदेन की विवरण, अभियुक्त उरवि करमाली एवं संतोष कुमार के पास मोबाइल जब्त किया गया।