By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
City Post Live
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
City Post LiveCity Post Live
Font ResizerAa
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Search
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Big NewsCrimeNational

राष्ट्रपति की फेक आईडी मामले में रांची के साइबर थाने में FIR दर्ज

Rahul
Last updated: December 18, 2024 3:40 pm
By Rahul
Share
SHARE

सिटी पोस्ट लाइव
रांची :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फजीर्वाड़ा करने के प्रयास के मामले में रांची पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर अपराधियों के जरिये आम लोगों से ठगी करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। झारखंड के एक नागरिक ने इस ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके बाद रांची पुलिस ने पहले मामले की जांच की और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संबंधित व्यक्ति से फेक आईडी का यूआरएल हासिल किया गया है और उसी के आधार पर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। राष्ट्रपति की फेक आईडी बनाने का मामला झारखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस के संज्ञान में लाने वाले मंटू सोनी झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं। मंटू सोनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि उन्हें राष्ट्रपति के फोटो वाले अकाउंट से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि जय हिंद, आप कैसे हैं। फिर प्रोफाइल के पीछे मौजूद साइबर अपराधी ने कहा मैं फेसबुक का बहुत कम इस्तेमाल करती हूं आप मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर भेजो। जब मंटू ने अपना नंबर कथित साइबर अपराधी को भेजा तब उनके फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि हमने आपका नंबर सेव कर लिया है। आपको अपने व्हाट्सएप का कोड भेज दिया है, जो आपके व्हाट्सएप पर चला गया है। कृपया हमें जल्दी से वह कोड भेजें।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मंटू को समझते देर नहीं लगी कि राष्ट्रपति इस तरह का कोई मैसेज उन्हें नहीं भेज सकती हैं। मंटू सोनी ने एक्स पर राष्ट्रपति भवन और झारखंड पुलिस सहित अन्य एजेंसियों को डिजिटल एविडेंस को शेयर किया। एक्स पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी ने भी मंटू सोनी से फेसबुक की पूरी डिटेल मांगी। मंटू सोनी ने रांची पुलिस को सभी डिटेल उपलब्ध करवा दिए हैं, जिसके बाद अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। टेक्निकल सेल और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।

TAGGED:Cyber crimeCyber Crime BranchCyber Crime PoliceCyber CriminalsCyber InvestigationDelhi PoliceDigital EvidenceFacebookFake AccountFake IDFIRFraudulent ActivityJharkhandJharkhand PoliceMantu SoniPolice investigationPresident Droupadi MurmuRanchiSecurity BreachSocial Media FraudSocial Media ScamSSP Chandan Kumar SinhaTechnical CellWhatsApp Scam
Share This Article
Facebook Copy Link Print

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में चोरी करते हुए मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Big NewsCrimeExclusive

बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में चोरी करते हुए मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

May 5, 2025
गया-वैशाली में भीषण सड़क हादसा,8 लोगों की मौत.
AccidentBig News

पटना-गया फोरलेन पर टक्कर, तीन युवकों की मौत.

January 2, 2024
तेजस्वी पर बरसे मांझी, किया RJD विधायकों के NDA के संपर्क में होने का दावा.
Big NewsExclusivePolitics

विभाग के साथ मुख्यमंत्री भी पुल टूटने के लिए जिम्मेवार:मांझी.

June 9, 2023
77 वर्षों के बाद भी बेन्दगी मुख्यालय जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय, ग्रामीण परेशान
Big NewsEnvironmentPolitics

77 वर्षों के बाद भी बेन्दगी मुख्यालय जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय, ग्रामीण परेशान

December 29, 2024
बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, छपरा की जनसभा से करेंगे NDA के प्रचार अभियान का शंखनाद
Big NewsExclusivePolitics

बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, छपरा की जनसभा से करेंगे NDA के प्रचार अभियान का शंखनाद

October 16, 2025
लालू-राबड़ी आवास के बाहर जश्न का माहौल, बज रहे ढोल ताशे ,नाच रही हैं महिलायें.
Big NewsEntertainmentExclusivePolitics

लालू-राबड़ी आवास के बाहर जश्न का माहौल, बज रहे ढोल ताशे ,नाच रही हैं महिलायें.

June 4, 2025
बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसे खंभे से बांध दिया गया; पुलिस ने दो संदिग्धों को बचाया और गिरफ्तार किया
Big NewsCrime

बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसे खंभे से बांध दिया गया; पुलिस ने दो संदिग्धों को बचाया और गिरफ्तार किया

June 7, 2025
प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज लखीसराय और शेखपुरा में करेंगे करोड़ों की सौगात
Politics

प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज लखीसराय और शेखपुरा में करेंगे करोड़ों की सौगात

February 6, 2025
Show More
City Post Live
City Post Live is a new media venture of prominent television journalist Shrikant Pratyush.This dot-com will keep you updated about crime,politics , entertainment and relegion news round the clock.

Quick Links

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

About US

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

2024- All Rights Reserved. City Post Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas Web Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?