महागठबंधन में दरार की भविष्यवाणी: मंत्री मदन साहनी का बड़ा बयान, कहा “कांग्रेस की गाड़ी खाई में जाएगी”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने एक बार फिर महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन में दरार पड़ेगी और यह गठबंधन टूट जाएगा। उनका कहना था कि यह कोई पहली बार नहीं है जब विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एकजुटता की बातें की गई थीं, लेकिन परिणाम क्या हुआ, वह 2010 का चुनाव परिणाम सबको याद है।

साहनी ने साफ कहा कि महागठबंधन में सिर्फ मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर ही लड़ाई नहीं है, बल्कि सीट बंटवारे से लेकर नेतृत्व तक हर चीज़ पर मतभेद हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि “गिनती कीजिएगा, आने वाले समय में कितने लोग इस गठबंधन से भागेंगे।” उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को बिहार में ड्राइविंग सीट पर मान रही है, लेकिन अगर आरजेडी थोड़ा भी रास्ता बदलती है तो कांग्रेस की “गाड़ी सीधे खाई में गिर जाएगी।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, मुकेश सहनी को लेकर उन्होंने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने आज तक नहीं कहा कि सरकार बनी तो सहनी को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उन्हें मंच पर पास तक नहीं बैठने देते, 60 सीट मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें कितनी सीट दी जाएगी यह भी स्पष्ट नहीं। इसके साथ ही, उन्होंने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह अत्यंत दुखद और आश्चर्यजनक घटना है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की जान बचना चमत्कार जैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीड़ितों से मुलाकात की भी उन्होंने सराहना की।

Share This Article