सिटी पोस्ट लाइव
पटना: पटना के पत्रकार नगर में बीपीएससी सहित अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र का नाम सोनू है। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जाती है।
एफएसएल की टीम को मौक़े पर बुला लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि कॉम्पीटिशन की तैयारी में अत्यधिक प्रेशर के कारण छात्र ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्र पटना के पालीगंज का रहने वाला है।
बताया जाता है कि छात्र बीपीएससी सहित दूसरी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन तैयारी को लेकर वह तनाव में रहता था। पुलिस ने सोनू के कमरे की तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।