गिरिडीह के व्यवसायी ने ख़रीदा 10 सीटों वाला 90 करोड़ का प्राइवेट जेट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :झारखंड के गिरिडीह जिले के एक व्यवसायी सुरेश जालान  अपने लिए 90 करोड़ का जेट खरीद कर देश भर में चर्चा में आ गया है.गिरिडीह के रहने वाले सुरेश जालान गिरिडीह के नामचीन उद्धोगपति और झारखंड के सबसे बड़े कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाना के मालिक हैं.सुरेश जालान, देश के सबसे अमीर कारोबारियों में 299वें स्थान पर आते हैं. 10 सीट वाला यह विमान स्विट्ज़रलैंड से शनिवार को गिरिडीह एयरपोर्ट यानी बोरो हवाई अड्डा पहुंचा था. 26 जनवरी को प्राइवेट जेट का उद्घाटन हुआ. इसके बाद इस विमान को सिंगापुर के लिए रवाना किये जाने की खबर है.


सुरेश जालान राज्य के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं.उनकी उपलब्धियों और सफलता ने न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंड को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.सुरेश जालान का कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है. कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक है, जिनकी क्षमता दो स्थानों पर 1.20लाख मीट्रिन टन प्रति वर्ष है. कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, काब्युर्सराइजर और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article