कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान अहमदाबाद से पहुंचे पटना

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव 

पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान अपने बेटे की आत्महत्या की दुखद घटना के बाद अहमदाबाद से पटना पहुंचे। शकील अहमद खान का बेटा अयान गौहर खान हाल ही में पटना में अपने घर पर आत्महत्या कर चुका था, जबकि शकील अहमद अहमदाबाद में थे। अहमदाबाद से पटना पहुंचते ही शकील अहमद खान ने अपनी आवाज को संभालते हुए स्थिति का जायजा लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उनके बेटे के निधन की खबर से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। इस दुखद समय में कांग्रेस पार्टी और शकील अहमद खान के समर्थक उन्हें संबल देने के लिए एकजुट हो गए हैं। बता दे्ं कि शकील अहमद खान कटिहार के रहने वाले हैं। उन्हें साफ़ छवि का नेता माना जाता है। शकील अहमद खान कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से 2015 में चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2020 में भी उन्हें टिकट मिला और वे चुनाव जीतकर विधानसभा में आए। वर्तमान में वे कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के सुसाइड मामले में उनके करीबी दोस्त उमर खान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उमर खान ने बताया कि शकील अहमद खान का बेटा पूरी तरह से सामान्य था और कल तक किसी भी तरह की टेंशन से दूर था। उमर खान ने कहा,”हमारी कल बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक था। वह फ्री था और कभी भी तनाव में नहीं रहता था। वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में भी गया था और रात 11:00 बजे घर लौट आया था।”

Share This Article