सिटी पोस्ट लाइव
पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना खाजेकला थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो भाइयों को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना पटना के लाला टोला की बताई जा रही हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी पटना सिटी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी थी, जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से पटना में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि लगभग रात 7:30 बजे थाना को सूचना मिलती है कि दो व्यक्ति जिसका नाम रविंद्र और अरविंद्र है, उनको गोली है। सुचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंचती है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को तैनात किया गया। जिन लोगों को गोली लगी है उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है। उनका इलाज जारी है और पुलिस टीम ने गोली मारने वालो की पहचान कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई है। शिध्र उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर से गोली के दो खोखे बरामद हुई हैं।