JDU के 20% विधायकों का कटेगा टिकट, नीतीश का मैसेज- BJP से आगे निकलना है..

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उम्मीदवार चयन में जुट गये हैं.3 मार्च को नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं से फीडबैक लेने के लिए 3 अक्टूबर को 1 अणे मार्ग में बैठक बुलाई थी. मीटिंग तीन घंटे से ज्यादा चली. इसमें सभी जिलों के अध्यक्ष से लेकर पंचायत अध्यक्ष तक पहुंचे थे. 400 से ज्यादा नेताओं ने मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड दिया. साथ-साथ अपनी टिकट की दावेदारी पेश कर दी.इस दौरान उन्होंने संकेत दे दिए कि इस बार 20% विधायकों के टिकट काटे जाएंगे. क्या है नीतीश कुमार की योजना इसपर बातचीत के लिए मेरे साथ हैं…..

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

JDU के पास टिकट के दावेदारों के करीब 500 आवेदन नीतीश कुमार के पास आये हैं. उन्होंने नेताओं को मैसेज दिया कि इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनना है. 2020 के चुनाव में JDU 43 सीटें जीतकर RJD और BJP के बाद तीसरे नंबर पर रही थी.नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा JDU का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां विधानसभा की 7 सीटें हैं, जिनमें से 5 पर JDU के विधायक हैं. बिहार शरीफ सीट BJP के पास है. मीटिंग में भी नालंदा पर फोकस रहा. नीतीश कुमार वहां से आए नेताओं से खासतौर से मिले. हर ब्लॉक अध्यक्ष से उन्होंने अलग कमरे में मुलाकात की.

नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के दौरान JDU की कोर टीम मौजूद रही. उनसे भी फीडबैक और दूसरी जानकारियां ली गईं. श्रवण कुमार के अनुसार नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया, तब सभी बड़े नेताओं को साथ रखा गया.मीटिंग के बाद JDU लीडर और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि CM नीतीश कुमार कार्यकर्ता और नेताओं से चुनाव से पहले मुलाकात करते हैं. टिकट देने पर उनसे सलाह-मशविरा करते हैं. उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं की बातें सुनी जाएंगी और टिकट बंटवारे पर इसका असर दिखेगा.

400 से ज्यादा नेताओं के सुझाव फिल्टर किए जाएंगे. नीतीश कुमार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी का फिल्ट्रेशन 2020 से पहले से करते आ रहें है. वे सीनियर नेताओं से भी फीडबैक ले चुके हैं.सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस चुनाव में 20% नए चेहरे को मौका देंंगे. उन्होंने कहा कि आप निश्चिंत रहें. आपको मौका मिलेगा. 2020 के चेहरे को बदला जाएगा. खून-पसीना बहाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी खड़ी है.

JDU 2025 के चुनाव में महिला और युवा पर किस्मत आजमाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कोटे की सीट पर 50% युवाओं और महिलाओं को मौका देंगे. उन्होंने इसके संकेत दे दिए हैं. इससे पार्टी से जुड़े जमीनी स्तर के कार्यकर्ता और नेताओं का दावा मजबूत हो सकता है.बैठक में नीतीश कुमार ने कहा है कि पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायकों को बाहर किया जाएगा. सरकार गिराने की भूमिका निभाने वाले और उसके पीछे रहने वाले विधायक शक के दायरे में हैं. उन्हें टिकट पाने में मुश्किल होगी.

आपने ठीक कहा- उन्होंने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था. विधायक बीमा भारती, सुदर्शन, दिलीप राय और डॉ. संजीव सिंह शामिल थे. इनमें से बीमा भारती और डॉ. संजीव ने RJD जॉइन कर ली है.टिकेट काटने का संकेत मिलने के बाद ही दो विधायकों ने पाला बदला है. हालांकि सुदर्शन कुमार हाल ही में विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे.उम्मीद है कि उन्हें टिकेट मिल सकता है. मीटिंग में हरनौत और हिलसा विधानसभा सीट के प्रखंड अध्यक्षों ने मौजूदा विधायक का टिकट काटने की डिमांड कर दी. हिलसा से आए जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि मौजूदा विधायक प्रेम मुखिया चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे. टिकट काटने के पीछे उनकी दलील है कि यहां से वही चुनाव जीतेगा, जो महागठबंधन के 15 हजार वोट काटेगा. हरनौत विधानसभा सीट से भी यही डिमांड है.

JDU की मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नारे लगे. नीतीश कुमार के सामने कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को टिकट देने के नारे लगाए. निशांत के लिए नारे लगाने वाले नालंदा जिले के प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष थे.हरनौत विधानसभा सीट से आए संजय कुमार ने कहा कि हमारे विधायक हरिनारायण सिंह किसी काम के नहीं हैं. वे क्षेत्र के लिए कुछ नहीं करते. कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं. उनका टिकट काटा जाए. उनके बेटे को भी टिकट नहीं दिया जाए. सुना है कि उन्हें टिकट दिया जा रहा है. हरनौत विधानसभा सीट से निशांत को टिकट दिया जाना चाहिए.

Share This Article