सिटी पोस्ट लाइव : अब जेडीयू ऑफिस के बाहर भी निशांत कुमार का एक पोस्टर लग चूका है.इस पोस्टर में लिखा है, ‘बिहार करे पुकार, आइये निशांत कुमार.’ बताया जा रहा है कि ये पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया है.JDU के दफ्तर के बाहर इस पोस्टर के लगाने से निशांत कुमार के राजनीति में आने की संभावना बढ़ गई है.गौरतलब है कि पिछले एक साल से निशांत के सक्रीय राजनीति में आने को लेकर सियासी हलकों में अटकलें लगाईं जा रही है.हाल के दिनों में लगातार निशांत मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं.पहले तो वो राजनीति में आने से इंकार करते थे लेकिन अब चुप्पी साध चुके हैं.
निशांत कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश की सेहत को लेकर कहा था कि ‘मेरे पिता सौ प्रतिशत स्वस्थ हैं.’उन्होंने जनता से एकबार फिर से अपने पिता को चुनाव जिताकर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है.निशांत अब एक नेता की तरह खुलकर बात करने लगे हैं.अब उनकी पार्टी में भी उन्हें राजनीति में लाने की मांग जोर पकड़ रही है.निशांत के गावं के लोग, नीतीश कुमार के दोस्त मित्र भी यहीं चाहते हैं.निशांत पर चौतरफा दबाव बनने लगा है.वैसे तो तेजस्वी यादव ने भी निशांत के राजनीति में आने का स्वागत किया है.उन्होंने कहा कि आप आगे आइये और जेडीयू को हाईजेक होने से बचा लीजिये.
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि निशांत के राजनीति में आ जाने से बीजेपी- तेजस्वी यादव दोनों की चुनौती बढ़ जायेगी.निशांत पढ़े लिखे हैं.अपने पिता की तरह इंजिनियर हैं.जब उनकी तुलना तेजस्वी यादव से की जायेगी तो उनका पलड़ा भारी होगा.निशांत कभी विवाद में नहीं आये.उनकी छवि एक पढ़े-लिखे, एक ऐसे शांत युवा की है जिसे राजनीति में ज्यादा रूचि नहीं है.लेकिन राजनीति में आ जायेगें तो चुनौती तेजस्वी यादव की बढ़ा देगें.अपना सीएम बनाने का सपना देख रही बीजेपी को अगले 20 साल फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी का मोह त्यागना पड़ेगा.निशांत बीजेपी के लिए दुसरे नीतीश कुमार साबित हो सकते हैं.जो बीजेपी को सत्ता में तो बनाए रख सकते हैं लेकिन उसे मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब नहीं होने देगें.