सिटी पोस्ट लाइव :राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं. मालसलामी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है.पुलिस के अनुसार घटना रेलवे गुमटी के पास हुई है. होटल मालिक का नाम संतोष कुमार है. संतोष अपने होटल पर बैठे थे.बाइक से 2 अपराधी पहुंचे और घेरकर फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली संतोष को लगी. वारदात के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पहुंचे एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. मृतक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है. जांच के लिए डॉगस्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.इस shoot out की वारदात ने ईलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है