चुनाव से पहले पुराने अंदाज में लालू यादव, कर रहे हैं तेजस्वी सरकार बनने का दावा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :आरजेडी  सुप्रीमो लालू यादव भी चुनाव को लेकर लगातार एक्शन में हैं. रविवार को पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया स्थित केसरिया के पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में पहुंचे लालू यादव ने  बिहार में अगली सरकार बनाने का दावा करते हुए  कहा कि इस बार प्रदेश में सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी इसे कोई नहीं रोक सकता.

लालू ने पूर्व विधायक के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यमुना यादव जैसा नेता बहुत कम होते हैं. जब हम बिहार सरकार के मुख्यमंत्री थे तब यमुना यादव हमारे पास इलाके के विकास के काम लेकर आते थे. उनका काम होता था.नेता ऐसा होना चाहिए, जिसे विकास की चिंता हो. उनके पुत्र कल्याणपुर के विधायक मनोज कुमार यादव ने विकास के कार्यों को उनकी तरह आगे बढ़ाया है. लालू ने बीच में अपने चिर परिचित भोजपुरिया अंदाज में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दिया.उन्होंने कहा कि- सरकार बनाव लोग. कल्याणपुर समेत पूरा जिला में ई बार जिम्मेदारी द लोग. आ सरकार बनावे के बा. आ सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनी. और इसको कोई भी माई का लाल नहीं रोक सकता. माई-बहिनी योजना के कमिटमेंट बा. इ बात चारो तरफ फैलावे के बा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लालू ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए साफ-साफ कहा कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता. साथ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव में तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत दिलाने की अपील करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों से राजद विधायक मनोज कुमार यादव को अपना समर्थन देने को कहा. अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान लालू प्रसाद ने एक बार भी राज्य या केंद्र सरकार का जिक्र नहीं किया. लेकिन, अपने सधे अंदाज में विपक्ष को सूबे में तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा कर खुली चुनौती दे दी.

Share This Article