मोतिहारी में ईद-उल-फितर की नमाज अदा, अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी। मोतिहारी के ईदगाह में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। इस पावन मौके पर नमाजियों ने अल्लाह से देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं ईदगाह पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भाजपा विधायक ने दी ईद की बधाई

ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान मोतिहारी के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही ईदगाह में चहल-पहल देखी गई। लोग नए परिधानों में सजे-धजे नजर आए और गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज़ के बाद ज़रूरतमंदों को फ़ितरा के तौर पर दान दिया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द का पैग़ाम फैला।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और निर्देश

ईद के मौके पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम और एसपी ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नमाज-ए-इदैन कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय बनाएं और सुनिश्चित करें कि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे, भीड़ प्रबंधन बेहतरीन हो, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, यातायात संचालन सुगम बना रहे और विधि-व्यवस्था भी पूरी तरह मजबूत हो। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, खुशी और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

Share This Article