प्रशांत किशोर ने जारी किया नया पोस्टर, कांग्रेस से बढ़ती नज़दीकी के संकेत!

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने हाल ही में एक नया पोस्टर जारी किया है, जो यह स्पष्ट करता है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच रिश्ते अब और भी नज़दीक हो रहे हैं। इस पोस्टर के जारी होते ही राजद, बीजेपी और जेडीयू के बीच हलचल मच गई है, क्योंकि अब तक केवल अनुमान लगाए जा रहे थे कि जन सुराज और कांग्रेस के रिश्ते में निकटता बढ़ रही है, लेकिन अब इस पोस्टर ने उन कयासों को सही साबित कर दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस पोस्टर में सबसे पहले कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई के मनोरंजन कुमार राजा का नाम लिखा गया है। जहां चुनावों में समर्थन देना सामान्य बात है, वहीं पार्टी के पोस्टर में दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को प्रमुख स्थान देना इस समर्थन को और मजबूत करता है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रशांत किशोर और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच चर्चा चल रही है।

पोस्टर से उभरी नई राजनीति

यह भी संभावना जताई जा रही है कि महागठबंधन में जन सुराज की एंट्री हो सकती है। अगर कांग्रेस को राजद से इच्छित सीटें नहीं मिलतीं, तो कांग्रेस जन सुराज, सीपीआई और सीपीएम के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर सकती है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि प्रशांत किशोर ने सिर्फ़ इसलिए एनएसयूआई का समर्थन नहीं किया, क्योंकि जन सुराज के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तोड़ लिया था। यह एक कारण था, लेकिन केवल यही कारण नहीं था।

प्रशांत किशोर ने पहले भी कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम किया है। जन सुराज और कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन धीरे-धीरे और चुपचाप। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस प्रशांत किशोर की पार्टी को महागठबंधन में शामिल करती है या फिर दोनों मिलकर बिहार में नया गठबंधन बना लेते हैं, क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु इस सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Share This Article