प्रियंका चोपड़ा ने सलमा हायेक को किया विश, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। सोशल मीडिया पर बर्थडे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। वहीं, देशी गर्ल ने पोस्ट पर प्यारा सा कमेंट भी किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मैक्सिकन और अमेरिकी अभिनेत्री सलमा हायेक ने हाल ही में अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है। इसमें सलमा लाल बिकनी में नजर आ रही है। और सनग्लासेस में सूर्यास्त का आनंद ले रही है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के साथ हिंदी और स्पैनिश में लिखा- ‘सूर्य के चारों ओर 59 यात्राएं और अभी भी नाच रही हूं। सभी को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’ हालांकि, उनकी इस पोस्ट पर देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने प्यारा सा कमेंट किया है, जिसमें लिखा है- ‘जन्मदिन मुबारक हो क्वीन’

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता सलमा अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटो शेयर करती है। बता दें कि सलमा ने मेक्सिको में टीवी सीरियल्स ‘टेरेसा’ से करियर की शुरूआत की। फिर उन्होंने ‘डेस्परेडो’, ‘फ्रॉम डस्क टिल डॉन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों से नाम कमाया। साथ ही मैथ्यू पेरी के साथ ‘फूल्स रश इन’ में भी काम किया।

Share This Article