नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोक, कैबिनेट में महिलाओं के लिए बड़ी योजना लाने की तैयारी!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। सिटी पोस्ट लाइव के सूत्रों ने बताया कि नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। अब किसी भी समय इस योजना को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल सकती है। नीतीश कुमार सरकार झारखंड की हेमंत सरकार की मैंया सम्मान योजना की तरह महिलाओं को हर महीने ₹2500 रुपए देगी। इसका नाम बिहार में क्या होगा, यह अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जल्द ही इस योजना को कैबिनेट से मंज़ूरी दिलाने की तैयारी है। इसे नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव को जवाब माना जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया था अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं के लिए माई बहिन योजना लाई जाएगी और बिहार की हर महिला को ₹2500 दिए जाएंगे, लेकिन नीतीश कुमार ने नहले पर दहला मारते हुए चुनाव से छह महीने पहले ही महिलाओं के खाते में पैसे देने की तैयारी कर ली है। नीतीश सरकार ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है और अगले कैबिनेट में कभी भी इस योजना पर मुहर लग जाएगी। इतना ही नहीं, नीतीश सरकार वृद्धा पेंशन योजना की राशि भी ₹1000 से ज्यादा करने जा रही है. जल्द ही इस पर भी कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा मुहर लग जाएगी। उम्र हो जाने के आरोप लगाने वालों को आईना दिखाते हुए नीतीश कुमार पूरे फ़ॉर्म में दिख रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भीम संसद का उद्घाटन करेंगे। जनता दल की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार से हजारों दलित महादलित लोगों को इस कार्यक्रम में पार्टी ने बुलाया है। पटना के बापू सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी तरफ़ पटना में भाजपा की भी आज भीम यात्रा होगी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज पटना आएंगे और भीम यात्रा करेंगे। यह यात्रा पटना के गांधी मैदान से निकलकर पटना हाई कोर्ट के समीप भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर जाकर खत्म होगी.

Share This Article