बिहार के दो जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है.मौसम विभाग के अनुसार राजधानी व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना भी बन रही  है. भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं में मौजूद नमी के कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम बदला हुआ है. हालांकि, दो से तीन दिनों बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है.बीते 24 घंटों के दौरान बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, पटना, भागलपुर, बांका, वैशाली के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई. बेगूसराय के बखरी में सर्वाधिक वर्षा 63.2 मिमी दर्ज की गई. पटना जिले के खुसरूपुर में 42.2 मिमी, अथमलगोला में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

TAGGED:
Share This Article