सिटी पोस्ट लाइव: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर जिले के दल सागर मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में फंसाने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा. नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जान बूझकर इस मुद्दे को अपनी राजनीति के लिए उठा रही है, जबकि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति किसी को बेची नहीं जा सकती. यह उसी कंपनी की रहेगी जिसके नाम पर यह संपत्ति है. कांग्रेस पार्टी को झुकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि . कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें संविधान को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा और लड़ाई लड़नी होगी.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान की चर्चा करते हुए आरएसएस और भाजपा देश को खोखला करने का आरोप लगाया. उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता की लालची नहीं है. कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी है और कई नेताओं ने दी है देश को आजाद करने में अपना बलिदान दिया है. आज इसको झुकाने की कोशिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कारखाने बिहार में बंद हो गए. बिहार में 40 प्रतिशत शक्कर का उत्पादन होता था, लेकिन अब 4 प्रतिशत ही होता है. खड़गे ने पीएम मोदी के बिहार को सवा लाख करोड़ दिये जाने वाली घोषणा का रिकॉर्डिंग भी सुनाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अब तक जो भी वादे किये वह पूरे नहीं किये.कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि इनको सरकार से हटाना जरूरी है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है और इनको जब तक हटाएंगे नहीं तब तक बिहार के लोगों का भला नहीं होगा.