सिटी पोस्ट पटना
पटना : “बिहार की सियासत में हलचल तेज़ हो गई है। जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर आज बांका पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की मौजूदा नीतियों पर जोरदार हमला बोला। सबसे बड़ा बयान शराबबंदी को लेकर आया।”
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो सिर्फ एक घंटे में शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज़ों पर है, असल में शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है।
दुकानें बंद हैं लेकिन शराब बिकना बंद नहीं हुआ। यह कानून दिखावा है, इसे हम सत्ता में आने के एक घंटे के भीतर कूड़ेदान में फेंक देंगे।” – प्रशांत किशोर।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार से मजदूरों के पलायन को राज्य की सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो सबसे पहले स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर तैयार किए जाएंगे ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“हम हमले की घोर निंदा करते हैं, आतंक के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।”
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनावी प्रचार में किया जा रहा है, जबकि जनता की मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।