मुंगेर में जयमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग घर छोड़ गई, बारात खाली हाथ लौटी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
पिता ने ढाई लाख रुपए दहेज देकर बेटी की शादी की ठीक। जयमाला के बाद बेटी प्रेमी के साथ हुआ फरार। बेरेंग अपने घर लोटे बारात।
जिस बेटी की परवरिश में पिता ने जिंदगी भर की कमाई लगा दी, उसकी शादी बड़े अरमानों से की। लेकिन जयमाला की रस्म के बाद ही वो बेटी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ गई। पीछे रह गए एक टूटे हुए पिता के आँसू और खाली हाथ लौटती बारात।

बिहार के मुंगेर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लोक लाज छोड़कर एक बेटी ने अपने शादी के मंडप को छोड़कर चुपके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वही परिजन थाना पहुंचकर पुलिस से गुहार लगा रही है।दरअसल मामला यह है कि असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत के सती स्थान गांव निवासी अरुण मंडल की पुत्री नंदनी उर्फ नेहा कुमारी(21 वर्षीय ) की बीती रात शादी थी। शादी में पूरा परिवार उत्साह था।वही जयमाला खत्म होते ही चुपके से नेहा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई ।वही परिवार वालो को तब जानकारी हुई जब नेहा को शादी के मंडप में बुलाया जा रहा था लेकिन नेहा अपने कमरे में नही थी। वही जब बारातियों को इसकी जानकारी हुई की लडकी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद वे लोग गुस्सा हो गए लडके ने सर पर पहने मौरी को फेंक दिया इसके बाद सर पर टोपी पहने बराती भी अपनी टोपी फैंक कर चलते बने।वही लड़की के परिवार वालो ने दूसरी बेटी के साथ शादी का मान मनोबल किया लेकिन लड़के वाले के परिवार वालो ने मना कर दिया और गुस्सा होकर चलते बने ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेहा के पिता अजय मंडल ने बताया की हमारी चार बेटी दो बेटा है। हमलोग दिल्ली में पूरा परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करते है, वही अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी पिछले साल संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार से तय की थी। वही शादी को लेकर ढाई लाख रूपये दहेज भी दिए थे। वही नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय नेहा की शादी का दिन रखे थे लेकिन लड़के वाले के परिवार वालो ने किन्ही कारणों से मना कर दिया, जिसके बाद 23 अप्रैल 2025 की शादी का दिन रखा गया। वही वुधवार को बराती हमारे घर आई जिसका हमलोगो ने जोरदार स्वागत की, बरातियों के खाने के लिए मछली और चावल का प्रबंध किया गया था। वही जयमाला के बाद मेरी बेटी कमरे में चली गई ।जब शादी के मंडप में उसे बुलाया गया तो वह अपने कमरे में नही थी जब उसकी खोजबीन की तो पता चला की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

नेहा की वहन गुड़िया कुमारी और भाई अभिषेक ने बताया की नेहा की शादी जब ठीक हुई तो एक छोटी बहन के साथ गांव में रहती थी हमलोग बहन की शादी में दिल्ली से आए थे।वही जयमाला के बाद उसने कहा की मुझे भूख लगी है दो रसगुल्ला लेते आओ जिसके बाद मेने रगुल्ला लाकर दिया , थोड़ी देर जब कन्यादान के लिए उसे बुलाने गई तो वह अपने कमरे में नही थी।
वही परिजनों ने नेहा के घर से भागने का रिपोर्ट असरगंज थाना को दे दी है और पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।

Share This Article