Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव : प्रदेश में पुरवा हवा की वजह से लोग उमस से परेशान हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और इसके आसपास के उत्तरी भागों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है.इनके प्रभाव से पटना सहित 30 जिलों में झोंके के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गर्जन के आसार है. कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना बनी हुई है.
प्रदेश के आठ जिलों सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार एवं खगड़िया जिले में वज्रपात- मेघ गर्जन व 50-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पुरवा का प्रभाव बना रहेगा. सात मई तक प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है. इसके बाद मौसम में बदलाव होगा.गर्मी और बढ़ेगी.
शनिवार से लेकर रविवार के बीच प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, कटिहार, गया, समस्तीपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई. पश्चिम चंपारण के रामनगर में सर्वाधिक वर्षा 65.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.