सिटी पोस्ट लाइव
कटिहार। कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-31 पर भयावह सड़क हादसा हुआ। महाशिवरात्रि पर कटिहार घूमने आए भागलपुर के तीन युवक वापस लौटते समय खैरा बहियार के पास दुर्घटना के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौनक कुमार (26) और दीपांशु शेखर (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पोठिया थाना प्रभारी विवेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इलाज के दौरान रौनक कुमार ने भी दम तोड़ दिया, जबकि दीपांशु की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिएकटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है।

एक ही बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार, कटिहार से तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भागलपुर गोराडीह की ओर जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। बताया जा रहा है कि वे महाशिवरात्रि के कार्यक्रम से लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी बहियार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
दुर्घटना में दो युवकों को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की। तीनों युवक भागलपुर जिले के रहने वाले थे।