सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी नये नये प्रयोग कर रही है.पार्टी के दर्जनों बड़े केन्द्रीय नेता बिहार के हर विधान सभा क्षेत्र में उतरेगें.टोले-टोले में जाकर लोगों के साथ जन संपर्क करेगें.इतना ही नहीं बल्कि टिकट देने का एक अनोखा तरीका भी कांग्रेस ने अपनाया है. कांग्रेस पार्टी में टिकट आवेदन करने के लिए एक QR कोड जारी किया है. इस QR कोड को स्कैन करते ही एक लिंक आएगा, जिसपर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा.इस फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी को भरकर आवेदक इस चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.
बिहार पहला राज्य है जहां कांग्रेस की ओर से इस तरीके की व्यवस्था की जा रही है. कांग्रेस ने इससे पहले ऐसी व्यवस्था नहीं की थी. यह प्लानिंग, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की है. उनका कहना है कि इससे आम लोगों के साथ पार्टी का इंटरेक्शन बढ़ेगा.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आवेदन कर सकता है. इसमें कुछ मुख्य पॉइंट हैं, जिससे आवेदक को पूरा करना है. तभी आगे उनकी एंट्री होगी. कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में कितने जन आक्रोश के मीटिंग किए हैं, जनता को उन मीटिंग्स से कैसे जोड़ा है, उससे क्या बातें निकलकर सामने आई है.
हर घर झंडा अभियान पार्टी पहले से ही चला रही है.हर घर झंडा अभियान की 5 फोटो,जन आक्रोश मीटिंगों की संख्या,जन आक्रोश मीटिंगों की 5 फोटो,सामुदायिक मीटिंगों की संख्या,सामुदायिक मीटिंगों की 5 फोटो,फेसबुक फॉलोअर की संख्या,फेसबुक पेज का लिंक,इंस्टाग्राम फॉलोअर की संख्या,इंस्टाग्राम का लिंक डालिए.आवेदक का बायोडाटा तैयार हो जाएगा.आपको अपना कांटेक्ट नंबर और पता भी डालना है.