सीतामढ़ी में ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर: एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Deepak Sharma

“कानून सो रहा था, सड़क पर ज़िंदगी हार गई – अब कागजों में ‘कार्रवाई जारी है'”

सिटी पोस्ट लाइव
सीतामढ़ी | रुन्नीसैदपुर-पुपरी पथ पर बलिगढ़ कटही पुल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृत युवक की पहचान राजेश कुमार महतो (उम्र 22 वर्ष), पिता राजू महतो, निवासी मेहसौल गांव, थाना रुन्नीसैदपुर, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश अपने मामा के घर से लौट रहा था, इसी दौरान तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल युवक को पहले रुन्नीसैदपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुपरी पथ पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Share This Article