सिटी पोस्ट लाइव:बीजेपी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपनी पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.उन्होंने अपनी पार्टी के सबसे बड़े दिवंगत नेता सुशील मोदी को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है.सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा में पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान केंद्र में पहुंचे अश्वनी चौबे ने सुशील मोदी को शाजिश के तहत परेशान और प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मौत स्वभाविक नहीं थी.पार्टी की प्रताड़ना की वजह से वो बीमार पड़े और उनकी जान चली गई.चौबे ने खुलासा किया कि जिस अटलबिहारी वाजपेयी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था वो सुशील मोदी को बिहार की मुख्यमंत्री बना चाहते थे.उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्थिति में ये सबकुछ तय हुआ था.लेकिन पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने की बात तो दूर उन्हें प्रताड़ित कर मार डाला.
अश्वनी चौबे ने कहा कि जो लोग सुशील मोदी के पैरों के नीचे बैठते थे वहीँ पार्टी के लिए सबकुछ बन गए.सुशील मोदी सीएम इसलिए नहीं बन सके क्योंकि वो लव कुश समीकरण और माय समीकरण से नहीं थे.जाहिर है अश्वनी चौबे ने पार्टी में जाति के आधार पर पार्टी में नेताओं को तरजीह देने और उपेक्षित करने का आरोप लगा दिया है.अश्वनी चौबे ने कहा कि माफियाओं से पार्टी नहीं चलती.पार्टी कार्यकर्ता अपने खून पसीने से पार्टी चलाते हैं. अश्वनी चौबे ने कहा कि उन्हें कोई अपमानित नहीं कर सकता.वो अपमान नहीं सहेगें.वो किसी की दया पर राजनीति नहीं करते.वो पराक्रम करना जानते हैं. अपने पराक्रम से ही उन्होंने राजनीति में अपनी जगह बनाई है.
दरअसल, अश्वनी चौबे पार्टी में अति-पिछडो को दी जा रही अहमियत और सवर्णों की उपेक्षा से नाराज हैं.जब सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब भी अश्वनी चौबे ने निशाना साधा था.उन्होंने कहा था कि दूसरी पार्टी से आनेवाले नेताओं को पार्टी में अहमियत दी जा रही है.उनका निशाना जेडीयू-आरजेडी में रह चुके तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर था.इसबार भी उन्होंने उसी आरोप को दुहराया है.अश्वनी चौबे के ईन आरोपों से पार्टी में ववंडर तय है.अब तेजस्वी यादव भी चुप नहीं बैठेगें.सुशील मोदी की प्रताड़ना को वो चुनाव में बड़ा हथियार बना सकते हैं.