“मुंबई में पति कमाता रहा रोटी, गांव में पत्नी रचाती रही नई प्रीत जमुई में प्रेम, धोखा और पंचायत का अनोखा मिलन”

Deepak Sharma

यह घटना समाज में प्यार, रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर एक नई बहस छेड़ रही है।

सिटी पोस्ट लाइव
जमुई जिले के सोनो प्रखंड के खपरिया गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक विवाहित प्रेमी, रात के अंधेरे में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों को पहले से शक था और इस बार उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की, इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। गांव की पंचायत और दोनों परिवारों की सहमति से निकाह करा दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों के पहले से ही बच्चे हैं—प्रेमी चार बच्चों का पिता है जबकि प्रेमिका दो बच्चों की मां। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिटाई से लेकर शादी तक की पूरी प्रक्रिया कैद है। प्रेमी एकलाख अंसारी, झाझा थाना क्षेत्र के बैजलपुरा गांव का निवासी है, और प्रेमिका सनुजा खातून, खपरिया गांव की रहने वाली है। सनुजा की शादी पहले से मुंबई में कार्यरत मोहम्मद असगर अंसारी से हो चुकी है।

बताया गया कि असगर के बाहर रहने के दौरान सनुजा और एकलाख के बीच संबंध फिर से प्रगाढ़ हो गए। रविवार रात एकलाख फिर से मिलने आया था, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद सनुजा के पति ने भी रिश्ते को स्वीकार कर लिया और कहा कि वह अपनी पत्नी को खुशी-खुशी प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की इजाजत देता है। एकलाख की पत्नी ने भी इस रिश्ते को लेकर आपत्ति नहीं जताई।

पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यदि कोई आवेदन प्राप्त होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article