भीषण गर्मी से उबल रहा बिहार, आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट,5 दिन मे मॉनसून .

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में पारा 40°C से ऊपर चला गया है. बक्सर का अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया. डेहरी में 43°C और गोपालगंज में 42.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. गया, भोजपुर, पटना, बिक्रमगंज, और छपरा जैसे जिलों में भी तापमान 41°C से ऊपर बना रहा.

 बिहार की राजधानी पटना के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. अधिक आद्रता के कारण उमस भरी भयंकर गर्मी रही. आधी रात को भी तापमान 35.4°C था, लेकिन महसूस किया जाने वाला तापमान 45°C के करीब था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है. 17 जून से 19 जून के बीच पूरे बिहार में भारी बारिश हो सकती है और मॉनसून की भी एंट्री हो सकती है.IMD के अनुसार, आज सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.जबकि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल में हॉट डे जैसी स्थिति बनी रहेगी. इन जिलों में आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है. मेघगर्जन और व्रजपात की भी घटनाएं हो सकती हैं.आज दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है. पटना का अधिकतम तापमान 38°C के आसपास रहेगा. अगले 4-5 दिनों में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं.

Share This Article