सिटी पोस्ट न्यूज
लव बाइट का दूसरा नाम हिक्की या किस बाइट भी कहा जाता है। आजकल के कपल्स प्यार जताने के लिए इसका उपयोग करते हैं। लव बाइट शरीर पर पड़ा एक छोटा सा निशान नहीं बल्कि उस पल की याद भी होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है कि इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते है। आइए आज आपको इससे जुड़ी गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हैं।
पहला होता है कैरोटिड साइनस, जो गर्दन के किनारे पर नर्व्स सेल्स का ग्रुप होता है। ये लव बाइट के दौरान ये नर्व्स सेल्स एक्टिवेट हो जाते हैं और सेल्स तंत्रिका कोशिकाएं हृदय से जुड़ी होती हैं। इसलिए इनमें ब्लड प्रेशर कम करने की प्रवृत्ति होती है। इससे चक्कर आ सकता है और आप गिर सकते हैं। दूसरा होता है हर्पीज वायरस जो चेहरे के आस-पास के हिस्सों में घाव पैदा करता है। अगर ये लोग अपने पार्टनर को लव बाइट देते हैं, तो यह दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। वहीं जिसके शरीर में आयरन की मात्रा कम होती है,वैसे लोगों को लव बाइट से बचना चाहिए। लव बाइट्स से ब्लड क्लॉट तक हो जाता है,जिससे लकवा भी मार देता है।
हालांकि, दूसरे चोटों की तरह किस बाइट्स को सही होने में 3 दिन से लेकर 2-3 हफ्ते का समय लगता है। हिक्की की निशान आपकी त्वचा की सतह के नीचे होती है और इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए शुरूआती 2-3 दिनों में ठंडी बर्फ से सिकाई करें। उसके 48 घंटे बाद आप गर्म पानी से भी सिकाई कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो केले का छिलका, एलोवेरा जेल या पुदीना तेल से मालिश कर सकते हैं।