सिटी पोस्ट लाइव
अगर आप भी स्वाद बढाने के लिए खाने में ज्यादा नमक खा रहें हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नमक एक मिनरल है जो सोडियम क्लोराइड (NaCl) से बना होता है। इसका उपयोग आमतौर पर भोजन में मसाला और प्रीजरवेटिव्स के रूप में किया जाता है। सीमित मात्रा में नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि यह फ्लूड बैलेंस, नर्व्स फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। आज आपको बताएंगे ज्यादा नमक खाने से क्या नुकसान हो सकता है।
पहला, ज्यादा नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की संभावनाएं बढ़ जाती है। जिनमें खून की मात्रा अधिक होने से ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है। दूसरा, हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर जैसी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। तीसरा, वाटर रिटेंशन यानी ज्यादा नमक के सेवन से शरीर में पानी जमा हो जाती है, जिससे शरीर के कई हिस्से में सूजन हो सकती है। चौथा, पेट में कैंसर का लक्षण दिख सकता है। वहीं किडनी डैमेज, ऑस्टियोपोरोसिस(हड्डी की कमजोरी) और फ्लूड इनबैलेंस जैसी बीमारी भी हो सकता है।
हालांकि, स्टडी में पता चला कि भारत में ज्यादातर लोग जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक व्यक्ति को हर दिन 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। वहीं, भारत के शहरी इलाकों के लोग हर रोज लगभग 9.2 ग्राम नमक खा रहे हैं, जो डॉक्टर के द्वारा कही गई मात्रा से लगभग दोगुना है। और ग्रामीण इलाकों में भी हर रोज लोग लगभग 5.6 ग्राम नमक औसतन रूप से खाते हैं, जो अभी भी सुरक्षित सीमा से ज्यादा है।