कैसा रहेगा 26 जुलाई का दिन? जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल एक क्लिक में…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 26 जुलाई दिन शनिवार है। आज चंद्रमा का गोचर कर्क उपरांत सिंह राशि में आश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज दिन के पहले भाग में चंद्रमा, सूर्य और बुध का त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा, मंगल और केतु के बीच त्रिग्रह योग बनेगा। इसके साथ ही आज शुक्र का भी गोचर होने जा रहा है। जिससे कि आज गुरु और शुक्र की युति भी बनेगी। जिससे गजलक्ष्मी योग भी बनेगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शासन व प्रशासन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज भक्ती भाव में डूबे रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप बिना कारण गुस्सा न करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों में कुछ गलतियां निकाल सकते हैं। शुभ रंग- हरा
वृषभ- आज के दिन इन राशि वालों के लिए चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाना होगा। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की बात को पूरा करना होगा। शुभ रंग- लाल
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में आपकी मदद करेंगे। शेयर मार्केट में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। शुभ रंग- सफेद
कर्क- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने किसी बचे कामों को पूरा करेंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभ रंग- नीला
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे न हटे। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। शुभ रंग- लाल
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन किसी निवेश संबंधी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से बहस करने से बचना होगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ रंग- ग्रे
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की मांग कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई नया पद भी मिल सकता है। शुभ रंग- गोल्डन
वृश्चिक- इन राशि के लिए आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से करने की जरूरत है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ रंग- आसमानी
धनु- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही परेशानी को दूर करना होगा। शुभ रंग- हरा
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको परिजन के बातों को अमल करना होगा। कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ रंग- सफेद
कुंभ- कुंभ राशि वालों को निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जाग सकती है। शुभ रंग- पीला
मीन- आज का दिन इस राशि के लिए पारिवारिक विषयों में मजबूती लेकर आएगा। लेकिन आप अपने बिजनेस को लेकर कोई जोखिम उठाने से बचें। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे। आपको सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए खुशी की खबर है। शुभ रंग- ग्रे

Share This Article