बरसात में सेहत का रखें ख्याल, इन हरी सब्जियों से करें परहेज – डॉक्टर की चेतावनी!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मानसून का मौसम जहां ठंडक और सुकून लाता है, वहीं यह मौसम कई बीमारियों को भी न्योता देता है। खासकर खानपान में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों की मानें तो बरसात के दौरान कुछ हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इनमें बैक्टीरिया,वायरस और कीटाणु तेजी से पनपने है। आज आपको बताएंगे कि मानसून में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और कौन सी हरी सब्जियां खाना फायदेमंद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एक्सपर्ट के अनुसार, मानसून में कटे हुए फल, पत्तेदार सब्जियां, दूध और दही चीजें जल्दी खराब हो जाती है। खुले पदार्थों पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से जमा होते हैं। इस दौरान फास्ट फूड आइटम्स जैसे चाट, पकौड़े और कटे फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए। हालांकि, डॉक्टर के मुताबिक, बरसात में कुछ हरी सब्जियां खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसमें मेथी, पालक और पत्तागोभी जैसे पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए। वहीं, फंगस और मिट्टी के कण की वजह से फंगल इन्फेक्शन, पेट दर्द हो सकता है। डॉक्टर ने जड़ वाली सब्जियां खाने से मना किया है। क्योंकि फंगस और बैक्टीरिया जल्दी लग जाते है। जिसमें दस्त औऱ अपच की समस्या हो सकती है। इस दौरान बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। इनमें कीड़ों औऱ अल्कलाइड तत्व की मात्रा अधिक होने के कारण एलर्जी, उल्टी औऱ स्किन रिएक्शन का खतरा होता है। एक्सपर्ट की मानें तो नमी के कारण मशरूम भी जल्दी खराब हो जाते है और फंगस पनपने लगता है। जिसमें फूड पांइजनिंग हो जाता है। वहीं, हरी मटर में बैक्टीरिया चिपक जाने के कारण उसे धोकर खाना चाहिए। उससे पेट संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है।

हालांकि, मानसून में इन सभी के अलावा भारी या तला-भूना खाने से पाचन तंत्र पर गहरा असर पड़ता है। इस दौरान लो-ऑयल में पकी हुई लौकी, तोरई, परवल,चना और राजमा जैसी सब्जियां को सुरक्षित और पौष्टिक मानी जाती हैं। इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह धो लेना चाहिए। बरसात के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। सबसे पहले सब्जियों को खरीदते समय देखें ताजा है या नहीं, कहीं दाग-धब्बे न लगा हो और गीली सब्जियां लेने से जितना हो सके बचें। घर लाने के बाद उसे अच्छी तरह से धोएं। धोने के बाद सब्जियों को सीधे फ्रीज में नहीं रखें। सब्जी काटने से पहले हाथ और बर्तन को अच्छी तरह से धो लें। बारिश में किचन हाइजीन को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-डस्टबिन को रोज खाली करें और फिर उसे ढंककर रख दें। वहीं, गैस स्टोव और सिंक को रोजाना अच्छे से साफ करें। और चावल, दाल, मसाले जैसी चीजों को एयरटाइट कंटेनर में बंद रखें। क्.कि फंगस या कीड़े लग सकते है। साथ ही बरसात में चींटियां, कॉकरोच और मक्खियां किचन में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में कीटनाशक (जैसे नैप्थलीन बॉल्स या हर्बल स्प्रे) का इस्तेमाल जरूर करें।

Share This Article