शाहरुख की जीत पर छलका ‘जवान’ निर्देशक का प्यार, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बीते शुक्रवार को दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता का ऐलान किया गया। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया। इस दौरान एक्टर शाहरूख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए “बेस्ट एक्टर” का अवार्ड दिया गया। बता दें, इनके 33 सालों की फिल्मी करियर में पहली बार कोई राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। एक्टर के जीतने पर जवान के डायरेक्टर एटली ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा है।
हालांकि, जवान निर्देशक एटली ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं धन्य महसूस कर रहा हूं शाहरुख सर। मुझे बहुत खुशी है कि आपको हमारी फिल्म ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मेरे लिए आपकी यात्रा का हिस्सा बनना बहुत भावुक और प्रेरणादायक वाला पल रहा। मुझ पर भरोसा करने और यह फिल्म देने के लिए धन्यवाद, सर। यह आपके साथ पहली फिल्म थी अभी और बाकी है, साथ ही फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स का धन्यवाद।’ इसके साथ ही एटली कुमार ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है कि वह शाहरुख के साथ काम कर पाए।
आपको बता दें कि, फिल्म जवान को 2 नेशनल अवार्ड दिया गया है। एक शाहरूख खान को बेस्ट एक्टर के लिए तो वहीं, शिल्पा राव को इसी मूवी के गाना ‘चलेया’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर’ का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, डायरेक्टर एटली कुमार ने गायिका शिल्पा राव को भी बधाई दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article