बिहार में 18 साल के प्रेमी ने 50 साल की प्रेमिका से रचाई शादी, पुलिस के पास पहुंचे बेटी-दामाद.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के भागलपुर से हैरत-अंगेज प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. 50 साल की दुल्हन और 18 साल के दूल्हे ने आपस में ब्याह रचा ली है. महिला अभी प्रेमी के घर रह रही है. नाती-पोते वाली महिला ने महज 18 साल की उम्र के लड़के के साथ ब्याह रचाकर लोक-लाज और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। महिला के बेटी-दामाद ने थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है.महिला के बेटी-दामाद ने उसे घर लाने के लिए पंचायत बुलाई. नतीजा नहीं निकलने पर घोघा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पचास साल की दुल्हन और अठारह वर्ष का दूल्हा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव के सल्लो मंडल का अठारह वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार पचास वर्षीय महिला को दुल्हन बनाकर घर लाया है. महिला अपने युवा प्रेमी कन्हाई की पत्नी बनकर प्रेमी के घर ही रह रही है. नौजवान प्रेमी के घर रह रही महिला को समाज व अन्य लोगों से तो किसी प्रकार की कोई शर्मिंदगी नहीं होती, लेकिन बेटी-दामाद को देखकर वह लजाकर छिप जाती है.

Share This Article