सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुरी पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ से सेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। वो अक्सर स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर करती है। वहीं, आज कुछ घंटे पहले अक्षरा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करते ही इंटरनेट पर छा जाती है। फैंस उनको देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस ने आज सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। और उसके नीचे कैप्शन में लिखा- ‘कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है’। इसमें वे पारंपारिक लुक में दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए पोज देती दिख रही है।
हालांकि, अक्षरा सिंह की निजी जिंदगी भी काफी चर्चे में रही। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। एक समय अक्षरा सिंह और पवन सिंह का कथित अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया। और अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और हिंसा जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए थे।