3 जिलों में तबाही का अलर्ट, पटना, बक्सर में उफान पर गंगा,रिकॉर्ड तोड़ बारिश से राज्य में हाहाकार…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मानसून आफत का रूप लेने लगा है. कटिहार में तेज बारिश शुरू हो गई है. सहरसा, समस्तीपुर, पटना में आज भी सुबह से बादल छाए हैं.मौसम विभाग ने 3 जिले गोपालगंज, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.पूर्णिया में 38 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई.रविवार से लेकर सोमवार तक 270.6 मिमी बारिश हुई, जो 1987 के बाद सबसे ज्यादा है. तब 294.9 मिमी बारिश हुई थी. बक्सर, भोजपुर, पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशाना के पास है.भोजपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं. यहां 71 स्कूल 9 अगस्त तक के लिए बंद किए गए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 10 अगस्त तक पटना समेत राज्य के सभी हिस्सों मानसून सक्रिय रहेगा. अगले 24 घंटे यानी 6 अगस्त को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.आज प. चंपारण, गोपालगंज और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट है.पटना के रामकृष्णानगर के शेखपुरा में बादशाही पईन पर बनी पुलिया करीब दो साल से टूटी है. लोग किसी तरह इस रास्ते को क्रॉस करते हैं.पटना के रामकृष्णानगर के शेखपुरा में बादशाही पईन ,पटना, सीवान, मोतिहारी, दरभंगा समेत 12 जिलों में बारिश हुई. बांका में बारिश ने यहां 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1995 के बाद यहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है.बक्सर में स्टेट हाईवे पर 3 फीट से अधिक पानी चढ़ गया है.

बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया.समस्तीपुर में तेज बारिश में वारिसनगर प्रखंड में समस्तीपुर-हथौड़ी पथ भादोघाट पुल के पास डायवर्जन बह गया.लखीसराय में बारिश के बाद सदर अस्पताल में पानी भर गया. बांका में बांध टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है.सीवान में लगातार बारिश से दीवार टूटने से पिता-बेटी की मौत हुई है. बिहार में आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मौत हो गई है.

Share This Article