आज बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, सीमांचल में बाढ़ से हालात हुए गंभीर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पिछले एक सप्ताह से बिहार में मानसून सक्रीय है.मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को बिहार के 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है.बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. गंगा और कोसी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. जिसके कारण फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोल दिए गए हैं.कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर है.

नेपाल के तराई इलाकों में बारिश से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. शुक्रवार सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से डाउनस्ट्रीम में एक लाख सैंतालीस हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. नेपाल के देवघाट से एक लाख 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने का सीधा असर बिहार के निचले इलाकों में पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिसके चलते उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. अगले 24 से 48 घंटे के भीतर गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस सीजन में अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बिहार में अब तक 647 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. यह सामान्य मानसूनी गतिविधि है और यह 1-2 दिन तक बनी रह सकती है.इसके अलावा, विभाग ने यह भी कहा कि अगले 2–3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है.राजधानी की बात करें तो यहां फिलहाल आसमान साफ है और हल्की धूप उमस बना रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पटना में बारिश की संभावना काफी कम है.दिन में हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक रहेगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है.अगले 2–3 दिनों तक पटना में मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा.

Share This Article