सिटी पोस्ट लाइव
IB(इंटेलिजेंस ब्यूरो) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के 4987 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 17 अगस्त 2025 को खत्म हो जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार के लिए यह अच्छा मौका है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।
दरअसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने देशभर के युवाओं के लिए शानदान मौका दिया है। सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के 4987 पदों पर बहाली जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या: कुल 4,987 पद (Security Assistant/Executive (SA/Exe)
शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष
आवेदन शुल्क:
सामान्य / EWS / OBC: ₹650
SC / ST और महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग): ₹550
चयन प्रक्रिया:
टियर-1 (Objective Test): 5 भाग; प्रत्येक में 20 MCQs; कुल 100 प्रश्न, 100 अंक, 1 घंटा
टियर-2 (Descriptive Translation Test): 500 शब्दों का अनुवाद; क्वालीफाइंग; 50 में 20 अंक लाना आवश्यक
टियर-3 (इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट): इंटरव्यू; अंतिम मेरिट टियर-1 और इंटरव्यू के अंकों पर आधारित
वेतनमान:
Level-3 (7th CPC); ₹21,700 से ₹69,100, अतिरिक्त स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस (SSA)