PCB चेयरमैन ने खोला राज, बाबर-रिजवान की एशिया कप से गैरमौजूदगी पर दी सफाई…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के सीनियर प्लेयर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में नहीं चुना गया। पीसीबी चेयरमैन ने अब इसे लेकर खुलासा किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप 2025 के लिए पिछले हफ्ते पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चयन हुआ। लेकिन इस लिस्ट में बल्लेबाज बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का नाम न देखकर फैंस हैरान रह गए। हालांकि, इन दोनों खिलाडियों को बाहर रखने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं, इस मामले पर अब पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकबी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा- “सबसे पहले खिलाड़ियों को टीम में रखने या बाहर निकालने में मेरी 1 प्रतिशत भी भूमिका नहीं है। हमारे पास एक चयन समिति है और फिर एक सलाहकार निकाय है। वो सभी एक साथ बैठते हैं। ये प्रक्रिया बहुत लंबी चलती है। इसकी चर्चाएं 8-10 घंटे तक चलती हैं और कभी-कभी ये 2-3 दिनों तक भी चलती है।” आगे कहा की “निश्चित रूप से अगर किसी टीम का चयन किया जा रहा है, तो ये अच्छे हाथों में है। सभी प्रोफेशनल लोग वहां मौजूद रहते हैं। मैंने उनसे केवल एक ही बात कही है कि वो जो भी निर्णय लेते हैं, वो योग्यता के आधार पर होना चाहिए और मैं उसका पूरा सपोर्ट करूंगा।”

गौरतलब है कि एशिया कप 2025 के पाकिस्तान टीम में नहीं सेलेक्ट किए जाने पर भी गहरा झटका लगा है। स्कवॉड अनाउंस के कुछ दिन बाद ही पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया। लेकिन उसमें बाबर और रिजवान को ग्रेड ए से बाहर कर दिया गया। बता दें, बोर्ड ने इस बार ग्रेड में किसी खिलाड़ी को नहीं रखा है। ऐसे में सभी ए ग्रेड खिलाड़ी को ग्रेड बी में रख गया हैं।

Share This Article