सिटी पोस्ट लाइव : पूर्वी चंपारण में राहुल गांधी की अधिकार यात्रा से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच पोस्टर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता के सहयोगी अनुराग तिवारी ने मोतिहारी मेयर प्रीति गुप्ता, उनके पति देवा गुप्ता व अन्य पर जबरन बैनर हटवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.इतना ही नहीं उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये यात्रा महागठबंधन की एकता के लिए है लेकिन मोतिहारी में तो RJD-CONG के बीच जंग छिड़ गई है?पूर्वी चंपारण में राहुल गांधी की अधिकार यात्रा से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच पोस्टर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता के सहयोगी अनुराग तिवारी ने मोतिहारी मेयर प्रीति गुप्ता, उनके पति देवा गुप्ता व अन्य पर जबरन बैनर हटवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.इतना ही नहीं उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूर्वी चंपारण में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा से पहले महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और राजद आमने-सामने आ गए हैं. पोस्टर और होर्डिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष गप्पू राय के निजी सहायक और एन पैक एडवर्टाइजिंग कंपनी के डायरेक्टर अनुराग तिवारी ने नगर थाना में मोतिहारी मेयर एवं राजद नेत्री प्रीति गुप्ता, उनके पति राजद नेता देवा गुप्ता और सहयोगी सुगंध गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.अनुराग तिवारी का आरोप है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम के होर्डिंग बुक किए गए थे, लेकिन मेयर और उनके समर्थकों ने जबरन बैनर-होर्डिंग हटवा दिए.
इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. तिवारी ने कहा कि मेयर और उनके पति के समर्थक लगातार धमकी दे रहे हैं, इसलिए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ है और नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और आगे की कारवाई की जा रही है.गौरतलब है कि नवादा और मुजफ्फरपुर में भी आरजेडी के स्थानीय विधायकों का विरोध हो चूका है.