बिहार में बदला मौसम का रुख, पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में मानसून लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे में राजधानी पटना में भारी बारिश हो सकती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, वहीं, पटना में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की आसार है। इससे पटनावासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में कटिहार, बेतिया, बेगूसराय, भागलपुर, रक्सौल में भारी बारिश हुई, जिससे जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। हालांकि, पटना के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिनभर तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ। इससे प्रदेश में हवा नमी लेकर आ रही है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम और भारी बारिश की संभावना है।

जिलातापमान
पटना36.5
दरभंगा35.6
मजफ्फरपुर34.0
छपरा35.2
मोतिहारी35.0
गया34.6
नालंदा34.6
Share This Article