सोनू सूद का बड़ा ऐलान आज, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

रियल लाइफ के हीरो सोनू सूद आज कुछ बड़ी घोषणा करने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर ने इस बात का ऐलान किया है। उनकी एक पोस्ट से फैंस में हलचल मचा दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बॉलीवुड से लेकर समाज सेवा तक अपनी पहचान बनाने वाले रियल हीरो सोनू सूद आज कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक्टर सोनू सूद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट करते हुए लिखा- “जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार, 13 सितंबर को बड़ी घोषणा करूंगा।” हालांकि, उनकी इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि एक्टर किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे या फिर बिहार के लिए कोई बड़ा सामाजिक अभियान शुरू करने वाले हैं।

गौरतलब है कि एक्टर की यह घोषणा बिहार की सियासत और समाज दोनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, कई लोग इसे बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन इसकी जानकारी तो समय आने पर ही पता लगा पाएगा।

Share This Article