बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने तेजी दिखाई है। पार्टी ने अब तक अपने 99 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है और चुनाव प्रचार में जोरदार दस्तक देने के लिए खुद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालबिहार आने वाले हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी सौंप दी है, जो राज्य में चुनावी जनसंपर्क अभियान को सक्रिय करेंगे।
निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 40 स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार की अनुमति दे दी है। अब ये नेता बिहार आकर अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए सक्रिय प्रचार-प्रसार करेंगे। सूची में दिल्ली और पंजाब सरकार के शीर्ष चेहरे प्रमुखता से शामिल हैं। इनमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ रणनीतिकार मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे नाम हैं। इसके अलावा दिल्ली से गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, आतिशी जैसे नेता भी प्रचार में हिस्सा लेंगे। दरअसल, पार्टी का उद्देश्य है कि बिहार में दिल्ली मॉडल को पेश किया जाए, और इसी रणनीति के तहत पार्टी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अभियान में शामिल किया है। सूची में बिहार आधारित नेता जैसे राकेश कुमार यादव, रीना श्रीवास्तव, RTN मनोज, गणेश दत्त पाठक, उमेश कुशवाहा को भी मंच दिया गया है, ताकि स्थानीय संपर्क और जनसंपर्क को मजबूत किया जा सके। वहीं, पार्टी का यह अभियान न केवल स्टार प्रचारकों की ताकत पर निर्भर करेगा, बल्कि स्थानीय चेहरों की सक्रिय भागीदारी से जनता तक सीधे संदेश पहुँचाने पर भी जोर देगा। इस रणनीति के तहत AAP बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
इसके अलावा पार्टी ने स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्रचार में शामिल किया है। सूची में गणेश दत्त पाठक, RTN मनोज, रीना श्रीवास्तव, उमा दफ्ताबार, सतेंद्र कुमार, वी.पी. सिंह, डॉ. शशिकांत, सततृघ्न साहू, राकेश साहू, रमेश कुमार यादव, नियाज अहमद, सुशील सिंह, लोकेश सिंह, गुलफिशा यूसुफ, चंद्रा भूषण, राज कमल, सुदीप राय, शिव सत्य प्रभाकर, हिमांशु कुमार और उमेश कुशवाहा भी शामिल हैं।